×

Accessibility Menu

पाक्‍योंग हवाईअड्डा भारत के पांच सबसे ऊंचे हवाईअड्डों में से एक है। यह सिक्किम राज्य का एकमात्र और भारत सरकार की आरसीएस योजना के अंतर्गत भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में निर्मित पहला ग्रीनफ़ील्‍ड हवाईअड्डा भी है।

वर्ष 2009 में ग्रीनफ़ील्‍ड हवाईअड्डे की आधारशिला रखने के 9 वर्ष बाद सिक्किम का हवाईअड्डा बनाने का सपना साकार हुआ ।

इसका उद्घाटन 24 सितंबर, 2018 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा किया गया था और वाणिज्यिक उड़ान प्रचालन 4 अक्‍टूबर 2018 को प्रारंभ हुआ था।

इसके उद्घाटन पर दुनिया भर के प्रमुख मीडिया ने इसकी इंजीनियरिंग की प्रशंसा की और इसे दुनिया के सबसे सुंदर हवाईअड्डों में से एक बताया।

हवाईअड्डा 201 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और समुद्रतल से 4646 मीटर की ऊंचाई पर पाक्‍योंग शहर से लगभग दो कि.मी. ऊपर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है।

इस हवाईअड्डे को जिस भूभाग पर बनाया गया है, उसके कारण 4646 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित यह सुंदर हवाईअड्डा एक इंजीनियरिंग चमत्‍कार है।

पाक्‍योंग हवाईअड्डा भारत-चीन सीमा से लगभग 60 कि.मी. दूर स्थित है।

हवाईअड्डे का निर्माण 708 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर किया गया था और जिस ऊंचाई पर इसे बनाया गया था, उसे ध्‍यान में रखते हुए इसकी मिट्टी के सुदृढ़ीकरण एवं अत्‍याधुनिक भू-तकनीकी, जिसमें मिट्टी की ढलान के स्थिरीकरण की तकनीक शामिल है, इसलिए यह एक ‘इंजीनियरिंग चमत्‍कार’ है। परियोजना की सुद्ढ़ीकरण दीवार 80 मीटर ऊंची है, जो दुनिया की सबसे ऊंची दीवारों में से एक है।

हवाईअड्डे पर 30 मीटर की चौड़ाई वाला 1.75 कि.मी. का रनवे है। यहां 116 मीटर लंबा टैक्‍सीवे है, जो इसे 106 x 76 मीटर आकार वाले एप्रन से जोड़ता है, जो एक साथ दो एटीआर – 72 विमानों को समायोजित कर सकता है।

एकीकृत संरचनाएं जिसमें यात्री टर्मिनल भवन, एटीसी टॉवर-सह-फायर स्‍टेशन, दो परिष्‍कृत सीएफटी, उच्‍च तीव्रता रनवे लाइट्स, 50 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग शामिल हैं, हवाईअड्डे की कुछ विशेषताएं हैं।

पर्यटन के लिए पाक्‍योंग हवाईअड्डे का महत्‍व

पर्यटन की दृष्टि से पाक्‍योंग हवाईअड्डा प्रमुख बढ़ावा है। इसमें कोई शक नहीं कि सिक्किम वर्ष के दौरान सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थलों में से एक है।

अतीत में, सिक्किम को जोड़ने के लिए निकटतम हवाईअड्डा पास के राज्य, पश्चिम बंगाल में ‘बागडोगरा’ हवाईअड्डा था, जो सड़क मार्ग द्वारा सिक्किम से लगभग 5 घंटे की दूरी पर है। चूंकि पाक्‍योंग हवाईअड्डा अब पूर्णत: कार्यरत् है, इसलिए लोग सीधे सिक्किम के लिए उड़ान भर सकते हैं और जिसने भारतीयों और विदेशियों के बीच नई सरसनी पैदा कर दी है। सिक्किम ने वर्ष 2016 में ‘जैविक राज्य’ का पहला खिताब हासिल किया और अब अद्भुत पाक्‍योंग हवाईअड्डा सिक्किम राज्य के लिए एक और गौरव है।

पाक्‍योंग के पास के भ्रमण स्‍थल

सरमसा गार्डन

सिक्किम विज्ञान केंद्र

जवाहरलाल नेहरू बॉटनिकल गार्डन

रूमटेक मठ

याक्‍तेन गांव

पर्यटक स्थल