सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से प्रचालन, प्रबंधन और विकास (ओएमडी) के लिए मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रबंधन में बदलाव के संबंध में सभी हितधारकों को अधिसूचना :- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (भा वि प्रा) ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, कर्नाटक, भारत के प्रचालन, प्रबंधन और विकास (ओएमडी) के लिए मंगलुरु अन्तर राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड(एम आई ए एल) (अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का एसपीवी) को 31.10.2020 से प्रभावी 50 वर्षों की लीज अवधि के लिए सार्वजनिक निजी भागीदारी के माध्यम से छूट प्रदान की थी।